मुख्य बातें

अंडरपास प्रोजेक्ट में देरी पर दुष्यंत चौटाला का तंज: हिसार में सरकार बनने पर निर्माण का वादा, भाखड़ा पानी परियोजना पूरी करने की मांग – Uklanamandi News

अंडरपास प्रोजेक्ट में देरी पर दुष्यंत चौटाला का तंज:  हिसार में सरकार बनने पर निर्माण का वादा, भाखड़ा पानी परियोजना पूरी करने की मांग – Uklanamandi News

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को हिसार के उकलाना हलके के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेजेपी के सत्ता में आते ही उकलाना में अंडरपास निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा और “पहली कलम” से इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा। बता दे कि अपने दौरे के दौरान दुष्यंत चौटाला सबसे पहले गांव दौलतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जेजेपी नेता नेकीराम श्योराण की बेटियों के विवाह समारोह में शिरकत कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद वे उकलाना गांव पहुंचे और जेजेपी नेता सरदार गुरशरण सिंह के पिता सरदार लखबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ओवरब्रिज के धीमे निर्माण कार्य पर चिंता जताई कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने उकलाना में सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर बन रहे ओवरब्रिज के धीमे निर्माण कार्य पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों से ओवरब्रिज का काम जारी है, लेकिन इसकी प्रगति बेहद धीमी है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उकलाना में अंडरपास निर्माण की मांग दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उकलाना में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और उनकी यह मांग पूरी तरह जायज है। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और जल्द से जल्द अंडरपास निर्माण को मंजूरी देकर कार्य शुरू करवाना चाहिए। पेयजल समस्या का उठाया मुद्दा दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान लगभग 60 करोड़ रुपए से उकलाना के अंडरपास को मंजूरी दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बावजूद भी इसका निर्माण कार्य आज तक अधूरा है। उन्होंने पेयजल समस्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि उकलाना मंडी, सुरेवाला और बिठमड़ा के ग्रामीणों के लिए भाखड़ा का नीला पानी उपलब्ध करवाने की करीब साढ़े 14 करोड़ रुपए की परियोजना को उनके कार्यकाल में मंजूरी दी गई थी। इसके तहत उकलाना, गांव बिठमड़ा और सुरेवाला तक पाइपलाइन बिछाकर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाना था, लेकिन गांव बिठमड़ा व सुरेवाला की। परियोजना को जल्द पूरा करवाने की मांग इस परियोजना का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार को इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सड़कों की हालत दयनीय दुष्यंत चौटाला ने क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई स्थानों पर सड़कों की हालत दयनीय है, जिससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सड़कों की मरम्मत व सुधार कार्य जल्द करवाने की मांग की। कई लोग रहे मौजूद इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया, हलका अध्यक्ष नरेश पुनिया, विजेंद्र धानक, बबलू गोदारा, मिठी किरमारा, तेजा पूनिया, नेकीराम श्योराण, रमेश मुगलपुरा, महावीर रेडू, मुकेश, बलवान फरीदपुर, रोहतास कंडूल, अनिल शर्मा, संदीप, हरीश, वीरेंद्र, सुनील, रामकिशन, बिन्दर बिठमड़ा, हरिकेश, अनूप, ओमप्रकाश, सुनील सहित अनेक जेजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *