मुख्य बातें

हापुड़ मे तिरपाल बनाने की फैक्ट्री में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से 20 लाख का नुकसान, दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू – Dahpa(Dahaulana) News

हापुड़ मे तिरपाल बनाने की फैक्ट्री में लगी आग:  शॉर्ट सर्किट से 20 लाख का नुकसान, दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू – Dahpa(Dahaulana) News

हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला किशनगंज नई आबादी में शुक्रवार तड़के इनाम टेक्सटाइल नामक तिरपाल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना से जुड़ी तीन तस्वारें… यह घटना हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के पीछे स्थित यूसुफ की फैक्ट्री में हुई। रात के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़की और आग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री में भारी मात्रा में धागा और कपड़ा मौजूद होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद कारीगरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी सचिन बालियान ने बताया कि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फैक्ट्री मालिक यूसुफ के अनुसार, आग से करीब 15 से 20 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है और वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *