मुख्य बातें

अमृतसर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी: पुलिस ने नाकाबंदी में दो सब-मशीन गन किए बरामद, गैंगस्टर ढिल्लों से जुड़ रहे तार – Amritsar News

अमृतसर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी:  पुलिस ने नाकाबंदी में दो सब-मशीन गन किए बरामद, गैंगस्टर ढिल्लों से जुड़ रहे तार – Amritsar News

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह कार्रवाई पंजाब में अपराध और देश-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नाकाबंदी के दौरान दो अत्याधुनिक 9MM सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हथियार खेप के तार गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हैं, जो लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब के विभिन्न इलाकों में आपराधिक और देश-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़े खतरे को टाल दिया गया। थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज इस मामले में थाना छेहरटा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और देश-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति सख्ती से लागू की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई से न केवल संभावित आपराधिक घटनाओं को रोका गया है, बल्कि अपराधियों को भी यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पंजाब में कानून से बचना अब आसान नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *