मुख्य बातें

चंबा में नशे के खिलाफ STF की बड़ी स्ट्राइक: नाकाबंदी के दौरान दबोचा नालागढ़ का तस्कर; चूरा पोस्त और कैश बरामद – Bharmour News

चंबा में नशे के खिलाफ STF की बड़ी स्ट्राइक:  नाकाबंदी के दौरान दबोचा नालागढ़ का तस्कर; चूरा पोस्त और कैश बरामद – Bharmour News


तस्करों से बरामद की गई चूरा पोस्त।

चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नूरपुर-चंबा फील्ड यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध वाहन से 2.169 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, STF को पहले से सूचना मिली थी कि एक वाहन के माध्यम से अवैध नशीला पदार्थ क्षेत्र से होकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने रणनीतिक तरीके से नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नकदी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने तस्करों से 10 हजार से ज्यादा कैश भी बरामद किया है।

आरोपी की पहचान और मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदेव सिंह पुत्र मलकीत सिंह, निवासी गांव कल्याणपुर, डाकघर भरुणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डलहौजी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इसके साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित तस्करों और संपर्क सूत्रों की भी जांच की जा रही है।

नशा तस्करी पर लगातार कसता शिकंजा

STF की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि चंबा जिला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी नशा कारोबारियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *