मुख्य बातें

मंडी में लूट कर भागते बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा: VIDEO; महिला के 1.75 लाख के जेवर छीने, लोगों ने किया पीछा तो कार से टकराए – Mandi (Himachal Pradesh) News


लोगों ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ा

मंडी जिले के कनौज में एक महिला को बंधक बनाकर 1.75 लाख रुपये के जेवर लूट लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

.

यह घटना मंडी-कुल्लू वाया कटौला सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत राहला के कनौज में हुई। नारकली पत्नी संतोष कुमार अपनी चाय की दुकान पर मौजूद थीं। तभी दो युवक घर में घुस गए और उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से धमकाकर नारकली कानों की बालियां, मंगलसूत्र और चांदी के दो कड़े आदि सोने के आभूषण छीन लिए। इनकी कुल कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपियों को पकडकर पीटते लोग

आरोपियों को पकडकर पीटते लोग

भागने के चक्कर में कार से टकराए लुटेरे

लूट के बाद बदमाशो भागने लगे तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। ग्रामीणों ने राहला क्षेत्र में आरोपियों को घेर लिया। भागने की कोशिश में उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बदमाशों की पिटाई का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई करते दिख रहे हैं। बाद में थाना औट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *