मुख्य बातें

31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रूट बदले; दर्शकों को समय से निकलने की सलाह – Mohali News

31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच:  ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रूट बदले; दर्शकों को समय से निकलने की सलाह – Mohali News

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह (New PCA) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 31 मार्च 2026 को होने वाले बड़े मुकाबले के लिए प्रशासन ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया गया है। इसमें कई रास्तों को बंद रखा जा रहा था। मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से लेकर स्टेडियम रोड तक के कुछ बदलाव इस प्रकार हैं— 1. दक्षिण मार्ग (Dakshin Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए
दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहन चालकों के पास स्टेडियम पहुँचने के दो विकल्प होंगे— पहला रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं (Left) मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड की ओर बढ़ें। ओमेक्स शिप बिल्डिंग (Omaxe Ship Building) के पास से फिर बाएं मुड़कर PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ें। वहां से स्टेडियम रोड के लिए बाएं मुड़ें। दूसरा (वैकल्पिक) रूट: बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड पर सीधा चलते रहें। इको सिटी-1 टाउनशिप (Eco City-1) के पास से बाएं मुड़ें और PR-6 रोड के जरिए सीधे स्टेडियम रोड पहुंचें। 2. एयरपोर्ट रोड और कुराली की तरफ से आने वालों के लिए बद्दी/कुराली रोड से: PR-7 रोड पर सीधा चलें और स्टेडियम रोड की तरफ दाहिने (Right) मुड़ें। कुराली साइड से: कुराली की तरफ से आने वाले वाहन भी स्टेडियम रोड की ओर दाहिने (Right) मुड़कर प्रवेश कर सकेंगे। 3. PGI/मध्य मार्ग (Madhya Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए
पहला रूट: बद्दी-कुराली रोड की तरफ सीधा बढ़ें और PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ने के लिए बाएं मुड़ें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की तरफ बाएं मुड़ जाएं। दूसरा (वैकल्पिक) रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और कुराली की ओर जाएं। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़कर PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम रोड तक पहुंचें। इन बातों का रखें ध्यान जल्दी निकलें: मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें, ताकि पार्किंग और सिक्योरिटी चेक में देरी न हो। पार्किंग स्टिकर: अपने वाहन पर अधिकृत पार्किंग स्टिकर (यदि उपलब्ध हो) पहले से लगा लें। गूगल मैप्स का सहारा लें: लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऑन रखें, क्योंकि डायवर्जन के कारण कुछ लिंक रोड्स पर दबाव बढ़ सकता है। सड़क किनारे वाहन पार्क न करें, अन्यथा क्रेन द्वारा वाहन टो (Tow) किया जा सकता है। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *