मुख्य बातें

अभय चौटाला बोले- मंडियों में खुलेंगे किसान कष्ट निवारण केंद्र: पानीपत में किसान की समस्याओं का होगा समाधान, जिला अध्यक्षों की बैठक में फैसला – Matlouda News

अभय चौटाला बोले- मंडियों में खुलेंगे किसान कष्ट निवारण केंद्र:  पानीपत में किसान की समस्याओं का होगा समाधान, जिला अध्यक्षों की बैठक में फैसला – Matlouda News

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने घोषणा की है कि पार्टी हरियाणा की मंडियों में ‘किसान कष्ट निवारण केंद्र’ खोलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों को परेशान करना जारी रखा, तो इनेलो उसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। इन केंद्रों का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना होगा। प्रत्येक जिले का अध्यक्ष पहले अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेगा। यदि अधिकारियों से बात नहीं बनती, तो इनेलो सरकार से संपर्क कर किसानों की समस्याओं का समाधान करवाएगी।
प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की ली बैठक बता दे कि चौटाला आज पानीपत जिले के हलका इसराना के गांव उटंला में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक ले रहे थे, जहां उन्होंने यह बात कही। उन्होंने सरकार से किसानों को परेशान करना बंद करने और उनके प्रति नरम रुख अपनाने का आग्रह किया। सरकार पर किया तंज चौटाला ने कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती है, तो इनेलो को किसानों के हक में लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार गेहूं के सीजन में किसानों को परेशान करने की कोशिश कर रही है, और यह केवल एक ‘ट्रेलर’ है। किसानों के साथ खड़े होने का किया वादा चौटाला ने आशंका जताई कि धान की फसल के दौरान भी सरकार किसानों के खिलाफ कोई नया कानून लाकर उन्हें दबाने का प्रयास करेगी। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि इनेलो हरियाणा में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कष्ट निवारण समिति में शिकायत दर्ज करवाने की अपील उन्होंने वृद्धों की पेंशन काटने के सरकारी प्रयास का उदाहरण दिया, जिसे इनेलो ने सफल नहीं होने दिया था। चौटाला ने कहा कि यदि किसानों को परेशान किया गया, तो सरकार की ‘ईंट से ईंट बजा दी जाएगी’। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडी में किसी भी समस्या के लिए कष्ट निवारण समिति में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। मौके पर भारी संख्या में लोग रहे मौजूद इनेलो ने किसानों के हित में राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। इस अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल के सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे, जिनमें इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, सुनैना चौटाला, रतिया से विधायक अर्जुन चौटाला, प्रेम भालसी ,डॉ. नवीन नैन ,सरोज वाला गुरु, उमेद लोहान, जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी और हलका अध्यक्ष राजेंद्र जागलान शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *