देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हैं। तमिलनाडु सीएम स्टालिन आज सुबह तिरुचिरापल्ली पहुंचे। उन्होंने गांधी नगर की सब्जी मंडी में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ चाय पी। स्टालिन तिरुचिरापल्ली पूर्व से पार्टी उम्मीदवार इनिगो इरुदया राज और पश्चिम से उम्मीदवार के.एन. नेहरू के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। इधर, पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने नादिया जिले के हंसखाली ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सयंतन भट्टाचार्य को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, 27 मार्च को यहां के एक स्कूल में शिक्षक से मारपीट हुई थी। शिक्षक का आरोप था कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सीएम ममता की तस्वीर वाला सरकारी विज्ञापन दिखाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उस पर हमला किया हुआ। असम में वोट फ्रॉम की सुविधा असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव आयोग ने वोट फ्रॉम होम सुविधा शुरू की है। इसके तहत 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर बैठे अपना वोट डाल सकेंगे। राज्य में 19,774 बुजुर्ग और 6,638 दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है। मतदान दल उनके घर जाकर वोट डलवा रहे हैं। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को और मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link
