मुख्य बातें

RU में RSS कार्यक्रम का NSUI करेगी विरोध: शुक्रवार को मानविकी पीठ में प्रस्तावित आयोजन पर फिर बढ़ा विवाद – Jaipur News

RU में RSS कार्यक्रम का NSUI करेगी विरोध:  शुक्रवार को मानविकी पीठ में प्रस्तावित आयोजन पर फिर बढ़ा विवाद – Jaipur News

जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। छात्र संगठन NSUI ने यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित RSS के कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया है। NSUI कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मानविकी पीठ में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक प्रकृति का है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और कुलपति ही इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दे रहे हैं। जबकि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के कार्यक्रमों से शैक्षणिक माहौल प्रभावित होकर बिगड़ रहा है। NSUI पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी इसी तरह के शस्त्र पूजन कार्यक्रम का विरोध किया गया था, जिसके दौरान विवाद की स्थिति बन गई थी। उस समय कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। अब एक बार फिर संगठन ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। NSUI कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि अगर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। तो बड़ी संख्या में NSUI के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामसिंह सामोता, इकाई अध्यक्ष किशोर चौधरी, अमरदीप परिहार सहित NSUI पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *