मुख्य बातें

आजादनगर पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार संग पकड़ा: एक का रहा है आपराधिक इतिहास, एक देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद – Jamshedpur (East Singhbhum) News




जमशेदपुर के आाजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को 1 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि ओल्ड पुलिया रोड के पास एक व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई है और हथियार लहराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ आयान (23) और उसके सहयोगी मो. सलमान (21) को पकड़ा। उनके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ आयान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में आज़ादनगर थाना में कांड संख्या 30/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *