भास्कर न्यूज | पाली भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के 122वें स्थापना दिवस पर डीडी राजस्थान जयपुर के कृषि कार्यक्रम अधिकारी एवं लेखक वीरेन्द्र कुमार परिहार को आईएआरआई नेशनल मीडिया अवॉर्ड (टीवी श्रेणी) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कृषि पत्रकारिता और प्रसारण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान डॉ. बी.पी. पाल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में आईएआरआई निदेशक डॉ. सी.एच. निवास राव व संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एन. पड़ारिया के हाथों प्रदान किया गया। परिहार ने ‘किसान संवाद’, ‘कृषि प्रश्नोत्तरी’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि प्रसारण को नई पहचान दी है। उनके 500 से अधिक कृषि लेख प्रकाशित हो चुके हैं और ‘कृषि चिंतन’ पुस्तक भी लोकप्रिय है। पाली जिले के खौड गांव निवासी परिहार को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Source link
