मुख्य बातें

झारखंड में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश: रांची, गढ़वा सहित 14 जिले में यलो अलर्ट, प्रदेश में लो प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर – Ranchi News

झारखंड में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश:  रांची, गढ़वा सहित 14 जिले में यलो अलर्ट, प्रदेश में लो प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर – Ranchi News

रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। राजधानी रांची में यह बारिश रात करीब नौ बजे तक जारी रही। मूसलाधार बारिश के कारण कई गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में करीब आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी। निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में मौसम में यह बदलाव आया है। विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसे लेकर रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 6 अप्रैल को भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं 7 से 9 अप्रैल के बीच भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। कोल्हान में गर्मी का प्रकोप, हजारीबाग में राहत इधर, जमशेदपुर समेत कोल्हान प्रमंडल में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है। शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले में राज्य का सबसे अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चाईबासा में 40.0 और डालटेनगंज में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। पिछले तीन दिनों में तापमान में छह डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं हजारीबाग में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में ही अंधेरा छा गया और लोगों को लाइट जलानी पड़ी। इस बदलाव से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऐसे उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *