मुख्य बातें

दुर्ग में 1 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई: मेंटेनेंस के कारण शटडाउन, पानी सप्लाई पर पड़ेगा असर – durg-bhilai News

दुर्ग में 1 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:  मेंटेनेंस के कारण शटडाउन, पानी सप्लाई पर पड़ेगा असर – durg-bhilai News

दुर्ग शहर में 4 अप्रैल को बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के कारण एक घंटे का शटडाउन रहा। यह शटडाउन सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा, जिससे शहर की पानी आपूर्ति प्रभावित होगी। सीएसईबी विभाग के अनुसार, 33 केवी शिवनाथ इंटकवेल फीडर में तकनीकी खराबी पाई गई है। यहां एबी स्विच के ‘रेड हॉट’ होने की स्थिति सामने आई है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से यह मेंटेनेंस कार्य आवश्यक हो गया है। बिजली बंद रहने से जल उत्पादन प्रक्रिया सीधे तौर पर प्रभावित होगी। नगर निगम ने बताया कि 11 एमएलडी, 42 एमएलडी और 24 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। पानी सप्लाई पर असर इस एक घंटे के शटडाउन के कारण दोपहर और शाम की पानी सप्लाई पर असर पड़ सकता है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि दूसरी पाली में होने वाली जल आपूर्ति में देरी या आंशिक परिवर्तन संभव है। कई इलाकों में पानी देर से पहुंचेगा या कम दबाव में मिल सकता है। हालांकि शटडाउन की अवधि कम है, लेकिन जल उत्पादन रुकने से इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। बढ़ाई जा सकती है शटडाउन की अवधि निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सोच-समझकर करें और आवश्यकतानुसार पहले से पानी स्टोर कर लें। निगम ने नागरिकों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि यदि मेंटेनेंस कार्य में अधिक समय लगता है या परिस्थितियां बदलती हैं, तो शटडाउन की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। ऐसी स्थिति में नागरिकों को समय-समय पर जानकारी दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *