मुख्य बातें

लुधियाना में जोमैटो डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला: लूटपाट का विरोध करना पड़ा भारी,कंदनपुरी के बदमाशों पर शक – Ludhiana News




लुधियाना में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब राह चलते लोगों से लूटपाट और उन पर जानलेवा हमले की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ताजा मामला बीती रात हैबोवाल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मल्ली फार्म के पास का है जहां लूट का विरोध करने पर दो नकाबपोश बदमाशों ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। दवाई लेने जा रहा था युवक रास्ते में घेरा पीड़ित साहिल जो सिविल लाइंस की थापर कॉलोनी (लक्ष्मी नगर) का रहने वाला है और जोमैटो में काम करता है ने बताया कि वह अपनी छुट्टी वाले दिन पेट दर्द की दवाई लेने के लिए मल्ली फार्म की ओर गया था। रास्ते में उसने देखा कि दो युवक किसी अन्य व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। जब साहिल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और अपनी बाइक रोकी तो बदमाशों ने उसे ही निशाना बना लिया। साहिल के मुताबिक बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसका फोन छीनने की कोशिश की। साहिल ने बताया उन्होंने मुझसे फोन मांगा लेकिन जब मैंने फोन नहीं दिया और उनसे हाथापाई करने लगा तो एक बदमाश ने पीछे से मुझ पर चाकू से वार कर दिया। उनके पास चाकू के अलावा एक और हथियार भी था। 500-600 रुपए छीनकर हुए फरार बदमाश साहिल का फोन तो नहीं छीन पाए, लेकिन उसकी जेब में रखे करीब 500 से 600 रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में साहिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों को चेहरे से पहचानता है और वे कंदनपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि साहिल ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी उन लड़कों के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पुलिस को अभी नहीं दी सूचना पीड़ित ने अभी तक पुलिस को इसकी आधिकारिक शिकायत नहीं दी है। मामला हैबोवाल थाने का है। फिलहाल घायल युवक का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से काफी रोष और डर का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *