मुख्य बातें

बुढ़ाना थाना हाईटेक, 150 CCTV कैमरों से निगरानी: एडीजी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, मॉडल थाना घोषित – Muzaffarnagar News




मुजफ्फरनगर के देहात क्षेत्र स्थित बुढ़ाना थाने का जीर्णोद्धार कर उसे पूरी तरह हाईटेक बना दिया गया है। आज एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने इसका उद्घाटन किया। इस थाने में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा सकेगी। थाने में मैस से लेकर पुलिसकर्मियों के रहने वाली बैरक तक को हाईटेक बनाया गया है, ताकि ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों को आराम मिल सके। इसके अतिरिक्त, थाने के कार्यालय, जीडी कार्यालय और मालखाना को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। कंट्रोल रूम भी इसी थाने में स्थापित किया गया बुढ़ाना कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम भी इसी थाने में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य घटनाओं को रोकना और किसी घटना के घटित होने पर उसकी जांच में तेजी लाना है। एडीजी जोन भानु भास्कर ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर थाने का उद्घाटन किया। उन्होंने थाने की व्यवस्था और सुंदरता की सराहना करते हुए एसएसपी संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्रि की प्रशंसा की। एडीजी ने बुढ़ाना थाने को ‘मॉडल थाना’ घोषित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *