दुर्ग जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान आकाश चंद्रिकापुरे (21 वर्ष) पिता इंद्रपाल, निवासी स्ट्रीट नंबर 3, नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है। युवक बीएसएनएल टावर से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। युवक के पारिजनो को सूचना मिलने के बाद दुर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल मौके पर पड़ोसी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
Source link
