मुख्य बातें

नवादा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग: बिजली की चिंगारी से आगजनी, किसान को हुआ लाखों का नुकसान – Nawada News




नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के मौसम गांव के वार्ड नंबर 12 में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बड़े क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण बिजली की चिंगारी या हाई टेंशन लाइन से निकली स्पार्क बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गर्मी के मौसम में सूखी फसल में आग तेजी से फैलती है, जिससे ऐसी घटनाओं पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जिले में हाल के दिनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। किसानों की फसल जलकर राख इस अग्निकांड में वार्ड नंबर 12 के कई किसानों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। किसानों का अनुमान है कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिले में हिसुआ, अकबरपुर, नारदीगंज सहित कई अन्य इलाकों में भी हाल के दिनों में गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे किसान समुदाय में चिंता का माहौल है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *