मुख्य बातें

पिता को मारी गोली, बेटा-चाचा की पिटाई: बेगूसराय में जमीन विवाद में गोलीबारी-मारपीट, कोर्ट के फैसले के बाद गेहूं की फसल लगाई थी – Begusarai News

पिता को मारी गोली, बेटा-चाचा की पिटाई:  बेगूसराय में जमीन विवाद में गोलीबारी-मारपीट, कोर्ट के फैसले के बाद गेहूं की फसल लगाई थी – Begusarai News

बेगूसराय में सोमवार को जमीन विवाद में मारपीट और गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी में उपेंद्र चौधरी (80) और मारपीट में उमेश चौधरी (71) और संतोष चौधरी (30) घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा उपेंद्र चौधरी का अपने गोतिया से पुराना विवाद है। जिसमें कोर्ट ने उपेंद्र चौधरी के पक्ष में फैसला सुनाया था। फैसला आने के बाद इस बार उपेंद्र चौधरी ने उसे खेत में गेहूं लगाया था। गेहूं जब पक गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने काटकर उसकी दौनी शुरू कर दी। आज उपेंद्र चौधरी को जब गेहूं काट लिए जाने की सूचना मिली तो वह अपने परिजनों के साथ खेत पर पहुंचे। दौनी करने से रोक दिया, इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी चलानी शुरू कर दी। जिसमें उमेश चौधरी और संतोष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, संतोष चौधरी के पिता उपेंद्र चौधरी को पैर में गोली मार दी गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर जोकिया बहियार की है। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। भीड़ आती देख सभी आरोपी फरार हो गए, इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल को सदर अस्पताल लाया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। एक खोखा और एक गोली मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी सहित अन्य कार्रवाई कर रही है। 9 बीघा जमीन को लेकर विवाद परिजन नीरज का कहना है कि साढ़े 9 बीघा जमीन के विवाद का फैसला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से हमारे पक्ष में आया था, जिसमें गेहूं लगाए। गणेश चौधरी के परिवार के लोगों ने रविवार को भी गेहूं काटा तो हम नहीं गए। आज हमें पता लगा कि गेहूं काट कर जमा करके दौनी (थ्रेसिंग) कर रहा है। हम लोग रोकने के लिए गए तो सबको मार गिरा दिया। पहले 4 राउंड गोली चलाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *