आगरा जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसले नष्ट हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को DM से मुलाकात कर किसानों की नष्ट हुई फसलों का आकलन कर जल्द उसकी भरपाई की मांग की है। इसके बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को ज्ञापन सोपा, जहां कलेक्ट्रेट में किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा- जिले में हजारों किसान की फसले नष्ट हो गई है। नष्ट हुई फसल का जल्दी आकलन हो और जल्द मुआवजा मिल सके। जिससे जिले में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान से हताश किसान गलत कदम ना उठाएं। कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं, जहां वह ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट को संबोधित करेंगे। हमारी मांग है की वे वीआईपी कल्चर खत्म कर वह एक बार जिले की जमीनी हकीकत को जाने। किसानों के हुए नुकसान को देखे और उनसे से बात करें। जिससे उनको तय सीमा पर मुआवजा मिल सके। इसके अलावा सरकार ने गेहूं केंद्र खुलवाने के लिए कहा था लेकिन अभी तक किसी भी किसान का गेहूं क्रय नहीं हुआ है। जिले में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से लोगों की फसल नष्ट हुई है। किसानों ने पूरे सत्र में करीब एक हजार से अधिक शिकायत दर्ज कराई है। इस हफ्ते हुई बारिश और ओलावृष्टि भी काफी नुकसान हुआ है। यहां लगभग 500 किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है। कृषि उपनिदेशक ने बताया-रबी के सीजन में आलू,गेहूं और सरसों की मुख्य फसल है। इस पूरे सत्र में अब तक एक हजार से अधिक किसानों ने टोल फ्री नं पर 14 हजार से अधिक शिकायत मिली है।
Source link
