बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। इस वजह से रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड से बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस भी 27 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में कैंसिल की गई है। गोंदिया स्टेशन पर नए ट्रैक के काम के कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी लाइन का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने व्यवस्था भी की है। गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। गंतव्य से पहले समाप्त और शुरू होने वाली ट्रेन 16 से 27 अप्रैल तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 16 से 27 अप्रैल तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर काम होने वाला है। यहां पुरानी लाइन हटाकर नई ट्रैक डाली जाएगी। इस काम की वजह से स्टेशन पर करीब 20 दिन तक ट्रेनों का आना-जाना बंद रहेगा। इसका असर कई ट्रेनों पर पड़ेगा। 5 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसी तरह, ट्रेन क्रमांक 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गोंडवाना एक्सप्रेस इन दिनों रहेगी रद्द इस दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन क्रमांक 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द की गई है। समता एक्सप्रेस भी रहेगी प्रभावित ट्रेन क्रमांक 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसके अलावा, ट्रेन क्रमांक 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द की गई है।
Source link
