मुख्य बातें

फरीदाबाद में 85 करोड़ की लागत से अपग्रेड होंगे STP: सीएम की तरफ से मिली मंजूरी, 205 एमएलडी होगी क्षमता, हाईटेक तकनीकी का इस्तेमाल – Faridabad News

फरीदाबाद में 85 करोड़ की लागत से अपग्रेड होंगे STP:  सीएम की तरफ से मिली मंजूरी, 205 एमएलडी होगी क्षमता, हाईटेक तकनीकी का इस्तेमाल – Faridabad News

फरीदाबाद में हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण और बेहतर पानी प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने तीन प्रतापगढ़, मिर्जापुर और बादशाहपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के द्वारा पूरा किया जायेगा। प्लांट को अपग्रेड किया जाएगा इस योजना के तहत प्रतापगढ़ में 90 एमएलडी, मिर्जापुर में 70 एमएलडी और बादशाहपुर में 45 एमएलडी क्षमता के प्लांट को अपग्रेड किया जाएगा। कुल मिलाकर इनकी क्षमता 205 एमएलडी होगी, यानी ये प्लांट रोजाना बड़ी मात्रा में गंदे पानी को साफ कर सकेंगे। हाईटेक तकनीकी का इस्तेमाल अपग्रेड के दौरान नई और हाईटेक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जैसे प्राथमिक शोधन, ओज़ोनेशन, यूवी डिसइंफेक्शन, फिल्ट्रेशन और स्लज मैनेजमेंट। इन तकनीकों से पानी को बेहतर तरीके से साफ किया जा सकेगा, जिससे यह दोबारा उपयोग के लायक बन जाएगा। खास बात यह है कि इस परियोजना में 10 साल तक संचालन और रखरखाव भी शामिल है, जिससे सिस्टम लंबे समय तक सही तरीके से चलता रहे। केन्द्रीय मंत्री बोले जल संरक्षण जरूरी केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि साफ किए गए पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाए। इससे किसानों को फायदा होगा और साथ ही पीने योग्य मीठे पानी पर निर्भरता भी कम होगी। आज के समय में जल संरक्षण और पानी का पुनः उपयोग बेहद जरूरी है। इस तरह की योजनाएं न सिर्फ पर्यावरण को बचाने में मदद करेंगी, बल्कि भविष्य में पानी की कमी की समस्या को भी कम करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *