भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने शनिवार को अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां कीं। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने बृज किशोर सिंह बघेल को उत्तर प्रदेश का प्रमुख सचिव नियुक्त किया। बघेल मूल रूप से मैनपुरी के निवासी हैं और वर्तमान में आगरा के वनर्जीनगर क्षेत्र में निवास करते हैं। इसके अलावा अवनीश भादव को मैनपुरी का युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने अपने विस्तार और किसान हितों की लड़ाई को और तेज करने का संकेत दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने कहा कि संगठन किसानों की आवाज को बुलंद करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें हर स्तर पर सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। वहीं, नवनियुक्त प्रमुख सचिव बृज किशोर सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों की आवाज अब दबाई नहीं जा सकेगी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Source link
