हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक परेशानियों और मां की लगातार बिगड़ती सेहत से मानसिक तनाव में आए दो सगे भाइयों ने सुसाइड कर लिया। दोनों दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहीं दोनों ने कंपनी के फ्रीजर से निकाल कर केमिकल पी लिया। हालात बिगड़ने पर कंपनी स्टाफ में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित सरोज अस्पताल लेकर दौड़े। मगर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शवों को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। एक साथ दो भाइयों की चिता जली तो हर आंख नम हो गई। लंबे समय से बीमार चल रही थी मां मृतकों की पहचान सोनीपत के गांव प्याऊ मनियारी के रहने वाले अभिषेक (26) और रितिक (25) के रूप में हुई। पिता दीपचंद ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी देवकी लंबे समय से बीमार चल रही थी। घर में लगातार इलाज और देखभाल के चलते परिवार पर मानसिक और भावनात्मक दबाव बढ़ता जा रहा था, जिससे दोनों बेटे भी काफी परेशान रहने लगे थे। दिल्ली की कंपनी में काम करते थे दोनों दोनों भाई पिछले 5 वर्षों से दिल्ली के नाथूपुर स्थित हर्ष न्यूट्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे ये दोनों भाई हर दिन की तरह सोमवार सुबह ड्यूटी पर निकले थे। दिन भर दोनों ने कंपनी में काम किया था। शाम को मिली तबियत खराब होने की सूचना शाम करीब पांच बजे परिजनों को सूचना मिली कि दोनों भाइयों की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें दिल्ली के पीतमपुरा स्थित सरोज अस्पताल ले जाया गया है। परिवार जब तक अस्पताल पहुंचा, तब तक दोनों जिंदगी की जंग हार चुके थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
