कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अंशुल गुप्ता ने विदिशा जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए व्यापक आदेश जारी किया है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक तहसील में न्यायालयीन (कोर्ट से जुड़े काम) और गैर-न्यायालयीन (प्रशासनिक काम) के लिए अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य लंबित प्रकरणों का जल्दी निपटारा करना और प्रशासनिक कार्यों को तेजी से पूरा करना है। विदिशा नगर में अलग-अलग जिम्मेदारियां तय जिला मुख्यालय विदिशा नगर में न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी तहसीलदार प्रीति पंथी को दी गई है। वहीं गैर-न्यायालयीन कार्य तहसीलदार अजय पाठक संभालेंगे। इनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली, अजाक्स, महिला थाना, यातायात और सिविल लाइन क्षेत्र शामिल किए गए हैं। विदिशा ग्रामीण और खामखेड़ा क्षेत्र की व्यवस्था विदिशा ग्रामीण क्षेत्र में प्रभारी तहसीलदार निधि लोधी न्यायालयीन कार्य देखेंगी, जबकि प्रभारी नायब तहसीलदार बलराम साहू गैर-न्यायालयीन कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। टप्पा खामखेड़ा में नायब तहसीलदार ओम बघेल को न्यायालयीन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्यारसपुर और गुलाबगंज में जिम्मेदारियों का बंटवारा ग्यारसपुर तहसील में प्रभारी तहसीलदार सौरभ मालवीय न्यायालयीन कार्य संभालेंगे, जबकि प्रभारी नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सेन गैर-न्यायालयीन कार्य देखेंगे। इनके अंतर्गत ग्यारसपुर और हैदरगढ़ थाना क्षेत्र आएंगे।
गुलाबगंज में प्रभारी तहसीलदार पलक पिड़िहा को न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन दोनों कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। बासौदा और त्यौंदा में संयुक्त जिम्मेदारी बासौदा तहसील में प्रभारी तहसीलदार अरविंद कुमार यादव और नायब तहसीलदार अनुराग रावत न्यायालयीन कार्य देखेंगे। वहीं गैर-न्यायालयीन कार्य प्रभारी नायब तहसीलदार रितिराम अहिरवार को सौंपा गया है। इनके कार्यक्षेत्र में बासौदा शहर और देहात थाना क्षेत्र शामिल हैं।
त्यौंदा में अरविंद कुमार यादव को न्यायालयीन और विनोद कुमार कोरम को गैर-न्यायालयीन कार्य दिए गए हैं। नटेरन और शमशाबाद में नई जिम्मेदारियां नटेरन में आनंद कुमार जैन न्यायालयीन कार्य संभालेंगे और पीयूष जैन गैर-न्यायालयीन कार्य देखेंगे।
शमशाबाद में प्रेमलता पाल को न्यायालयीन और दर्शनलाल नेगी को गैर-न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। सिरोंज में विशेष व्यवस्था लागू सिरोंज तहसील में संजय चैरेसिया को न्यायालयीन कार्य और मायाराम यादव को गैर-न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं। इनके अंतर्गत सिरोंज, मुगलसराय, दीपनाखेड़ा और पथरिया थाना क्षेत्र शामिल हैं।
पथरिया टप्पा में न्यायालयीन कार्य की जिम्मेदारी देवेंद्र सिंह यादव को दी गई है। कुरवाई और पठारी में कार्य विभाजन कुरवाई में नागेश पवार न्यायालयीन कार्य और देवदीप सिंह गैर-न्यायालयीन कार्य देखेंगे।
पठारी में अभिषेक पाण्डेय को दोनों तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लटेरी तहसील में भी अलग-अलग अधिकारी नियुक्त लटेरी तहसील में जगन्नाथ प्रसाद सौर न्यायालयीन कार्य संभालेंगे, जबकि भास्कर सिंह रघुवंशी गैर-न्यायालयीन कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। इनके कार्यक्षेत्र में लटेरी, उनारसीकला, आनंदपुर और मुरवास थाना क्षेत्र शामिल किए गए हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, भू-अभिलेख सुधार, राजस्व वसूली और शासकीय भूमि संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कानून-व्यवस्था में सहयोग, नियमित फील्ड विजिट और आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जनसुनवाई की शिकायतों का समय पर समाधान कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा है कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही काम में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए आम लोगों को बेहतर और आसान राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इससे जिले में राजस्व कार्यों की गति तेज होने और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Source link
