मुख्य बातें

190 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार: महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से दबोचा अंतरराज्यीय तस्कर – Mahasamund News

190 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार:  महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से दबोचा अंतरराज्यीय तस्कर – Mahasamund News

महासमुंद में 190 किलोग्राम गांजा तस्करी और एक सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में 10 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय तस्कर अमूल्य कुमार बिशोई को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है। महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उसे दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 जुलाई 2025 को हुई थी। आरोपी अमूल्य कुमार बिशोई अपनी कार (क्रमांक OR07Z0093) में लगभग 190 किलोग्राम गांजा लेकर जा रहा था। थाना खल्लारी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार और गांजा छोड़कर फरार हो गया था। पहचान छुपा कर रह रहा था आरोपी फरार होने के बाद से आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। हालांकि, महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। ओडिशा से पकड़ा गया फरार आरोपी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुनाबेड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा) में दबिश दी और आरोपी अमूल्य कुमार बिशोई को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस की सतत निगरानी और जांच का परिणाम है। आरोपी के खिलाफ थाना खल्लारी में NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 281, 125(A), 125(B) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे 7 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमूल्य कुमार बिशोई (48) के रूप में हुई है। वह सुनाबेड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा) का निवासी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *