मुख्य बातें

देवास ब्लैकमेलिंग केस में डॉक्टर पर FIR: भ्रूण परीक्षण वीडियो से खुलासा; 7 में से 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार – Dewas News

देवास ब्लैकमेलिंग केस में डॉक्टर पर FIR:  भ्रूण परीक्षण वीडियो से खुलासा; 7 में से 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार – Dewas News

देवास में ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आया है। भ्रूण परीक्षण से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद अब संबंधित डॉक्टर के खिलाफ भी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ब्लैकमेलिंग के एक बड़े प्रकरण से जुड़ी है। पुलिस ने श्रीराम नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. चारु तिवारी के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध पाया है। उनके खिलाफ थाना कोतवाली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। CMHO की रिपोर्ट पर FIR दर्ज
कार्रवाई कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने की। जांच के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सरोजनी जेम्स बैक द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर डॉ. चारु तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 7 में से 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके
ब्लैकमेलिंग के इस मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 4 अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। देवास पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में जल्द ही डॉ. चारु तिवारी की गिरफ्तारी भी संभव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *