मुख्य बातें

बारिश से फसल नुकसान, DM ने खेतों का दौरा किया: पीलीभीत में क्रॉप कटिंग से परखी पैदावार, मुआवजे का आश्वासन – Pilibhit News

बारिश से फसल नुकसान, DM ने खेतों का दौरा किया:  पीलीभीत में क्रॉप कटिंग से परखी पैदावार, मुआवजे का आश्वासन – Pilibhit News

पीलीभीत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को खेतों का दौरा किया। उन्होंने सदर तहसील के गांव चंदोई में चल रही क्रॉप कटिंग (फसल कटाई प्रयोग) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी जिलाधिकारी ने स्वयं खेत में पहुंचकर गेहूं की फसल की गुणवत्ता देखी और अपने सामने क्रॉप कटिंग करवाई। इस प्रयोग का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम के बावजूद प्रति हेक्टेयर औसत पैदावार का सटीक आकलन करना है। डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि आंकड़ों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार, इस क्षेत्र में बारिश से फसलों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि सर्वे में कहीं भी नुकसान की पुष्टि होती है, तो किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसान सरकारी मदद से वंचित नुकसान के सटीक सर्वेक्षण के लिए प्रशासन ने एसडीएम सुमित के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों और लेखपालों की टीम को फील्ड में उतारा है। टीम को गांव-गांव जाकर सर्वे करने और रिपोर्ट तैयार करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी मदद से वंचित न रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *