मुख्य बातें

शिमला में लैंडस्लाइड, तीन मकानों को खतरा, VIDEO: प्लॉट की कटिंग के कारण जमीन धंसी, एमसी कमिश्नर ने नोटिस देकर काम रोका – Shimla News




हिमाचल की राजधानी शिमला के कुफ्टाधार में शुक्रवार को लैंडस्लाइड से कई मकान खतरे की जद में आ गए। एक बिल्डिंग के ठीक सामने पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसक गया, जिससे तीन मकान को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय पार्षद सरोज ठाकुर के बताया कि जिन मकानों को खतरा हुआ है, उनके निचले हिस्से में एक नए मकान के लिए कटिंग की जा रही है। इस वजह से तीन बिल्डिंग को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से खतरे को भांपते हुए उचित कदम उठने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके। दहशत में स्थानीय लोग मकान के आगे कुछ हिस्सा बीते गुरुवार को भी ढह गया था। आज फिर से दोबारा जमीन खिसकी। इसके बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए है। लैंडस्लाइड के कारण नरेंद्र, तरसेम और रूमराम के तीन मकान खतरे की जद में आ गए। प्लाट पर कटिंग करने वाले ऑनर को नोटिस देकर काम रोका: कमिश्नर नगर निगम (एमसी) शिमला के कमिश्नर भूपेंद्र अत्री के मुताबिक- जो मकान बन रहा है, उसके ऑनर को नोटिस देकर काम रोक दिया गया है। साथ ही प्रोटेक्शन वॉल लगाने के निर्देश दिए गए है। एक सप्ताह में सामान्य से 380 फीसदी अधिक वर्षा बता दें कि शिमला में पिछले एक सप्ताह के दौरान सामान्य से करीब 380 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इससे लैंडस्लाइड की घटना देखने को मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *