मुख्य बातें

जलालाबाद में रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: किसान की 4 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद; गड्ढों की वजह से हादसा – Fazilka News




जलालाबाद बस स्टैंड के पास हाईवे पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन यहां वाहन फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी ट्रक तो कभी बस इन गड्ढों में धंस जाती है, लेकिन इस बार एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गांव महंतावाला बूंगी निवासी किसान बब्बू ने बताया कि वह चौधरी जागीर चंद की चार एकड़ गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जलालाबाद अनाज मंडी लेकर जा रहा था। रास्ते में बस स्टैंड के पास सड़क पर बरसात के पानी से बने गहरे गड्ढे में ट्रॉली का टायर फंस गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में भरी गेहूं की पूरी फसल सड़क पर भरे पानी में गिरकर खराब हो गई। किसान बोला- हादसे ने मेहनत पर पानी फेर दिया किसान ने बताया कि पहले ही मौसम की मार से फसल को काफी नुकसान हुआ था और बड़ी मुश्किल से फसल को बचाकर मंडी तक लाया जा रहा था, लेकिन इस हादसे ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी नुकसान पहुंचा है। किसान ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस मामले में एसडीएम कंवरजीत सिंह मान ने कहा कि बरसात के कारण सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाईवे के निर्माण का टेंडर हो चुका है और जल्द काम शुरू होगा। फिलहाल गड्ढों को अस्थायी रूप से भरवाकर सड़क को ठीक किया जाएगा। वहीं, पंजाब किसान सभा के अध्यक्ष अशोक कंबोज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बाजार में लोगों से चंदा इकट्ठा कर सड़क की मरम्मत खुद करवाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *