मुख्य बातें

ट्रेनों में किन्नर कर रहे जबरन वसूली: वलसाड-पुरी एक्सप्रेस के यात्रियों की शिकायत पर घेराबंदी कर जबलपुर आरपीएफ ने तीन को पकड़ा – Jabalpur News

ट्रेनों में किन्नर कर रहे जबरन वसूली:  वलसाड-पुरी एक्सप्रेस के यात्रियों की शिकायत पर घेराबंदी कर जबलपुर आरपीएफ ने तीन को पकड़ा – Jabalpur News

पश्चिम मध्य रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। ट्रेनों में इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो यात्रियों से जबरन पैसे मांगकर बदसलूकी करता है। शुक्रवार को जबलपुर में आरपीएफ ने ऐसे ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ लोग यात्रियों से जबरन पैसे मांगकर हंगामा कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही आरपीएफ टीम ने कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षक हरिकेश दुबे, सूर्यनाथ यादव और शत्रुघन सिंह की टीम ने जबलपुर स्टेशन और आउटर पर चेकिंग की। इस दौरान आरपीएफ को देखते ही तीन संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से ट्रेनों में सक्रिय हैं और यात्रियों से जबरन पैसे वसूलते थे। उनकी गतिविधियों से यात्रियों में भय का माहौल बन गया था। इन क्षेत्रों में सक्रिय गैंग: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और इटारसी के बीच सक्रिय रहता है। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए गायब हो जाता है और फिर दोबारा ट्रेनों में सक्रिय हो जाता है। आरपीएफ ने बेलमकोन्डा दिनेश उर्फ बी. नीलीमा (43) निवासी गुंटूर (आंध्रप्रदेश) को पकड़ा है। यह जबलपुर में थाना घमापुर इलाके में बाबा टोला, हनुमानमंदिर के पास रह रही थी। इसके साथ ही दो अन्य किन्नर काली किन्नर (42) और बबली (52) को पकड़ा है। ये दोनों किन्नर इटारसी स्थित नूरानी मस्जिद के पास रहते हैं। तीनों किन्नरों ने अपने गुरु का नाम रेशमा खान बताया है। तीनों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ इन आरोपियों से पूछताछ के बाद अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *