मुख्य बातें

छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान: रायपुर-बिलासपुर में 42°C से ऊपर पहुंच सकता है पारा, हीट वेव का भी अलर्ट – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:  रायपुर-बिलासपुर में 42°C से ऊपर पहुंच सकता है पारा, हीट वेव का भी अलर्ट – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में गर्मी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 14 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग की अलग-अलग जगहों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की भी चेतावनी दी गई है। हल्की बारिश, दुर्ग सबसे गर्म पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ट्रफ सिस्टम का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ओडिशा से गल्फ ऑफ मन्नार तक एक द्रोणिका एक्टिव है, जो दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम का प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। अगले 2 दिन रहेगा शुष्क मौसम मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। लेकिन 14 अप्रैल से गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। रायपुर में साफ रहेगा आसमान राजधानी रायपुर में 12 अप्रैल को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *