मुख्य बातें

भागलपुर में गौशाला में सो रहे किसान की हत्या: अपराधियों ने मारी 2 गोली, जांच के लिए पहुंची FSL की टीम; परिजन बोले- पता नहीं, किसने मारा है – Bhagalpur News

भागलपुर में गौशाला में सो रहे किसान की हत्या:  अपराधियों ने मारी 2 गोली, जांच के लिए पहुंची FSL की टीम; परिजन बोले- पता नहीं, किसने मारा है – Bhagalpur News

भागलपुर में शनिवार देर रात अपराधियों ने गौशाल में सोर रहे किसान को गोली मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। 2 बुलेट लगी है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी बूटो मंडल(60) के तौर पर हुई है। सुबह परिवार के सदस्य गौशाल पहुंचे तो लहूलुहान अवस्था में देखा। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा बहियार की है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किसान की हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। हत्या के पीछे क्या कारण है, इस पर पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। खून से सने कपड़े को जब्त कर लिया गया है। वहीं, इस संबंध में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *