मुख्य बातें

करनाल में हाईवे पर 3 वाहन टकराए, 6-7 यात्री घायल: डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में घुसा ट्रक; बस-कंटेनर के उड़े परखच्चे, ड्राइवर फंसा – Gharaunda News

करनाल में हाईवे पर 3 वाहन टकराए, 6-7 यात्री घायल:  डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में घुसा ट्रक; बस-कंटेनर के उड़े परखच्चे, ड्राइवर फंसा – Gharaunda News

करनाल जिले में मधुबन के पास दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार रात तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक चालक क्षतिग्रस्त कंटेनर के कैबिन में करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल किया। डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसा ट्रक वाहन चालक मनजीत, रोबिन, रिंकू, प्रदीप और अन्य ने बताया कि एक ट्रक चंडीगढ़ की ओर से आ रहा था। अचानक वह डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर के पीछे चल रही हिमाचल रोडवेज की बस भी उससे जा भिड़ी। कुछ यात्रियों को आई मामूली चोटें हादसे के समय बस में ज्यादा सवारियां नहीं थीं। टक्कर के बाद बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि कैंटर चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कैबिन में फंसा चालक, दर्द से कराहता रहा टक्कर के बाद कंटेनर का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक की टांग अंदर फंस गई और वह दर्द से कराहता रहा। आसपास के लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाए। जाम में फंसी क्रेन, देर से शुरू हुआ रेस्क्यू पुलिस ने हाइड्रा क्रेन को बुलाया, लेकिन जाम के कारण क्रेन करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार, घरौंडा एसएचओ इंद्र सिंह और मधुबन एसएचओ गौरव पुनिया मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हाईवे बहाल, जांच में जुटी पुलिस एसएचओ गौरव पुनिया ने बताया कि हादसे में छह से सात लोग घायल हुए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारु किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *