फतेहाबाद जिले के रतिया विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों सियासत पूरी गर्म है। एक दिन पहले ही पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा विकास की बजाय सत्यानाश करने के आरोपों पर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने पलटवार किया है। नापा ने अपनी फेसबुक पर अपने कार्यकाल के दौरान एक हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की लिस्ट डालकर जवाब दिया है। विशेष बात यह है कि इन विकास कार्यों को करवाने का श्रेय उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा सीएम नायब सैनी को दिया है। बता दें कि, सुनीता दुग्गल ने कहा था कि हमने पूर्व विधायक को विकास के लिए चुना था, लेकिन उन्होंने सत्यानाश करके रख दिया। जानिए…लक्ष्मण नापा ने कौन-कौन से काम गिनवाए जानिए…सुनीता दुग्गल ने क्या कहा था पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने रविवार को गांव रत्ताखेड़ा में कांग्रेस नेता सुभाष खिलेरी के भाजपा में शामिल होने के दौरान आयोजित सभा में लक्ष्मण नापा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। दुग्गल ने कहा था कि हमने विधायक इसलिए चुना था कि विकास करवाएगा, मगर उसने सत्यानाश कर दिया। इससे पहले भी कई मौकों पर सुनीता दुग्गल लक्ष्मण नापा के बारे में काफी टिप्पणियां कर चुकी है। इसलिए बढ़ी दोनों में खींचतान दरअसल, साल 2019 में रतिया से बीजेपी की टिकट पर लक्ष्मण नापा विधायक चुने गए थे, जबकि सुनीता दुग्गल सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई थी। मगर मई 2024 में सुनीता दुग्गल को फिर से सांसद की टिकट नहीं मिली। बाद में पार्टी ने नापा की टिकट काटकर उन्हें अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव में रतिया से उम्मीदवार बनाया। इससे नाराज होकर लक्ष्मण नापा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। सुनीता दुग्गल भी कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के सामने चुनाव हार गई, तभी से दुग्गल और नापा के बीच राजनीतिक खींचतान बढ़ी हुई है।
Source link
