मुख्य बातें

डीग स्कूल में 25 लाख के शौचालय का उद्घाटन: विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने फीता काटा, छात्राओं को किया समर्पित – Deeg News

डीग स्कूल में 25 लाख के शौचालय का उद्घाटन:  विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने फीता काटा, छात्राओं को किया समर्पित – Deeg News

डीग के लाला मनोहर लाल राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को करीब 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित सुविधाओ का उद्घाटन किया गया। इन शौचालयों का निर्माण केली नीयर एनजीओ द्वारा स्कूली छात्राओं के लिए कराया गया है। डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिता राघव ने की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने अपने संबोधन में केली नीयर संस्था के इस कार्य को ‘नेक’ बताया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारित होने और समय का सदुपयोग करते हुए अपने भविष्य का निर्माण करने की सलाह दी। विधायक ने विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, प्रदीप शर्मा बंटू, हरी सिंह, भावना गांधी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गर्ग, तुषार कौशिक, ओमप्रकाश कौशिक, पवन खंडेलवाल, जतिन गुप्ता, क्षेत्रपाल सिंह, गोपाल इंदौलिया, दुष्यंत परमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, राजू शर्मा, देवेंद्र यादव, दीपक सांखला, इंद्रजीत सांखला, गोपाल इंदौलिया, योगेश कोली, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, मुनेश कुमार, सतीश, अपना परिजा, शशि कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन कवि सुरेंद्र सार्थक ने किया, जबकि स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा धधेल ने आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *