मुख्य बातें

पंचकूला में कार की टक्कर से कोमा में पहुंचा युवक: दो साल पहले हुई थी शादी, एक बच्चे का पिता; भीड़ देख ड्राइवर फरार – Panchkula News

पंचकूला में कार की टक्कर से कोमा में पहुंचा युवक:  दो साल पहले हुई थी शादी, एक बच्चे का पिता; भीड़ देख ड्राइवर फरार – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर फिलहाल पीड़ित कोमा में है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के टिब्बी गांव के रणबीर ने बताया कि उसका बेटा संजीव इको सिटी कोर्ट में जॉब करता है। रायपुर रानी से दवाई लेने के बाद वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। गांव खंगेसरा के आगे मोड़ के थोड़े आगे पहुंचा, तो कार ने उसके बेटे संजीव की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजीव बाइक सहित सड़क पर गिर गया, जिसको काफी चोटें आई हैं। घायल हालत में उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां से परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। फिलहाल संजीव कोमा में है। संजीव कुमार की शादी फरवरी 2024 में हुई थी। संजीव का एक साल का बेटा भी है जल्द ड्राइवर होगा गिरफ्तार- ASI पंचकूला के चंडी मंदिर थाना के जांच अधिकारी ASI कृपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी का नंबर मिल गया है, जिसके आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *