मुख्य बातें

जालंधर में डॉ.आम्बेडकर जयंती पर मोटरसाइकिल रैली: शिअद नेता केएस माखन ने किया नेतृत्व, नकोदर में भी कार्यक्रम का आयोजन – Nakodar News

जालंधर में डॉ.आम्बेडकर जयंती पर मोटरसाइकिल रैली:  शिअद नेता केएस माखन ने किया नेतृत्व, नकोदर में भी कार्यक्रम का आयोजन – Nakodar News

डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती नकोदर शहर, गांव शंकर और जालंधर में मनाई गई। इस अवसर पर जालंधर में एक मोटरसाइकिल मार्च रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता और गायक केएस माखन ने किया। नकोदर शहर और गांव शंकर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लड्डू बांटे गए और स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपियां व पेन वितरित किए गए। जालंधर में निकाली गई मोटरसाइकिल मार्च रैली डीसी कार्यालय से शुरू होकर डॉ. भीमराव आम्बेडकर चौक पर समाप्त हुई। रैली में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नकोदर से वरिष्ठ अकाली नेता और गायक केएस माखन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सुरिंदर सिंह टक्कर, गुरुमीत सिंह खालसा, गुरशरण सिंह आकाश (राझा) नकोदर सोदी, सतवंत सिंह कोटला, शिरोमणि अकाली दल जालंधर शहरी अध्यक्ष इकबाल सिंह ढींढसा, अमृतबीर सिंह यूथ अकाली दल, मनीष गिल, शांति, कुलवंत राय, पूर्व पंच अश्वनी नाहर, पूर्व सरपंच रोनी गिल, परमजीत गिल, तरनजीत सिंह अमरदीप कुमार, संतोख सिंह ज्ञान चैन, सतपाल नाहर, राणा अध्यक्ष सुरजीत गिल, कुलवंत सिंह शेट्टी, परमजीत पम्मा, जसवीर गिल, सतीफन घुद्दा, मंगत राम, अजय कुमार, केशा, गुरचरण नाहर, सोनू गोपी पिंडी, साबी भूपिंदर भिंडा सहित शिरोमणि अकाली दल के सैकड़ों नेता और युवा विंग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *