मुख्य बातें

पिण्डवाड़ा में नगर पालिका भूमि से हटाए अतिक्रमण: टीम ने बाहर रखा सामान किया जब्त, लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील – Sirohi News

पिण्डवाड़ा में नगर पालिका भूमि से हटाए अतिक्रमण:  टीम ने बाहर रखा सामान किया जब्त, लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील – Sirohi News

पिण्डवाड़ा नगर पालिका ने आमली रोड पर सार्वजनिक रास्तों और पालिका भूमि से अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के दूरभाष पर प्राप्त निर्देशों की पालना में की गई। उपखंड अधिकारी प्रशासक नरेंद्र जांगिड़ के निर्देशन और अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के आदेशानुसार पालिका टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाते हुए वहां रखा सामान जब्त कर लिया। इस दौरान पालिका टीम ने आमजन से भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। चेतावनी दी गई कि ऐसा करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के समय स्वास्थ्य निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह राजपुरोहित, सफाई जमादार कमलेश भाटी, दिनेश कुमार और कमलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *