मुख्य बातें

2 शिक्षिकाएं छात्राओं को दे रहीं विशेष प्रशिक्षण: कोंडागांव में योग, आत्मरक्षा और देशसेवा के लिए कर रहीं प्रेरित – Kondagaon News

2 शिक्षिकाएं छात्राओं को दे रहीं विशेष प्रशिक्षण:  कोंडागांव में योग, आत्मरक्षा और देशसेवा के लिए कर रहीं प्रेरित – Kondagaon News

कोंडागांव जिले में शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं में संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक प्रयास सामने आया है। पीएम श्री आत्मानंद स्कूल गांधी वार्ड की दो शिक्षिकाएं, सीमा देवांगन और पदमा पांडे, अपने समर्पण से बेटियों को सशक्त बनाने में जुटी हैं। शिक्षिका सीमा देवांगन छात्राओं को योग का प्रशिक्षण देकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बना रही हैं। उनका उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ और एकाग्र बनाना है। वहीं, शिक्षिका पदमा पांडे कड़ी धूप में भी छात्राओं को एनसीसी की ट्रेनिंग, आत्मरक्षा के गुर और देश सेवा के लिए प्रेरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इन दोनों शिक्षिकाओं का लक्ष्य केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे बेटियों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत बनाना चाहती हैं। स्कूल परिसर में छात्राएं योग के साथ-साथ आत्मरक्षा की तकनीकें भी सीख रही हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शिक्षिका पदमा पांडे ने बताया, “मैंने स्कूल समय में भी एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। शिक्षक बनने के बाद भी मैंने एनसीसी की ट्रेनिंग ली और आज मैं सेकंड ऑफिसर हूं। मैं खुद चाहती हूं कि हमारी ये बच्चियां आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ-साथ देश सेवा में भी अपना योगदान दें। यही वजह है कि मुझमें इन्हें दक्ष करने का जुनून है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *