![]()
धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित कोडरमा स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक की लूप लाइन में खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई। धुआं उठते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोडरमा स्टेशन प्रबंधक को दी। कोडरमा आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि यह मालगाड़ी गया से कोयला खाली कर धनबाद की ओर जा रही थी। मालगाड़ी को कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक की लूप लाइन में खड़ा किया गया था। इसमें कोयला को ढकने के लिए इस्तेमाल किया गया तिरपाल वापस ले जाया जा रहा था। हवा चलने के कारण यह तिरपाल हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, और आग लग गई। इससे उसमें धुआं उठने लगा। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार, धुआं उठने की सूचना मिलते ही उन्होंने पोस्ट पर तैनात जवानों को फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर के साथ मालगाड़ी की ओर भेजा। मौके पर पहुंचे जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस डिब्बे के पास से उठ रहे धुएं पर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से काबू पा लिया। आरपीएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
Source link
