मुख्य बातें

गिरिडीह में 10 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार: पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, पचंबा और जमुआ में की गई कार्रवाई – Giridih News

गिरिडीह में 10 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार:  पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, पचंबा और जमुआ में की गई कार्रवाई – Giridih News

गिरिडीह पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक-02 कौशर अली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि टीम ने माथाडीह में सड़क किनारे सुनसान जगह पर संदिग्ध गतिविधि कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। टेप से पैक किए गए पांच बंडल बरामद हुए पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी शिव शंकर साव (45) और हरि शंकर राम (39) के रूप में हुई। उनकी तलाशी लेने पर उनके बैग से टेप से पैक किए गए पांच बंडल बरामद हुए, जिनमें कुल 5 किलोग्राम गांजा था। इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया और जमुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी की। वहां से महेंद्र यादव (48) और कमलेश कुमार सिंह (27) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भी लगभग 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार, पुलिस ने कुल 10.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पचम्बा थाना में कांड संख्या 38/26, दिनांक 23 अप्रैल 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20/22/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *