![]()
रायपुर पुलिस ने शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार रात बड़ा ऑपरेशन चलाया। वेस्ट जोन पुलिस ने करीब 6 घंटे तक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर 235 संदिग्ध लोगों की जांच की। इस दौरान 135 अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान में करीब 150 पुलिस अफसर और जवान शामिल रहे। पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी। एक साथ कई थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। आमानाका इलाके में सबसे ज्यादा कार्रवाई सबसे ज्यादा चेकिंग आमानाका थाना क्षेत्र में हुई, जहां 37 लोगों की जांच कर 25 कार्रवाई की गई। यहां 7 आबकारी एक्ट, 6 प्रतिबंधात्मक BNSS, 1 छेड़छाड़ आरोपी की गिरफ्तारी और 1 अवैध चाकू जब्त किया गया। डीडी नगर में 35 लोगों की जांच कर 25 कार्रवाई की गई। यहां 4 गिरफ्तारियां, 5 स्थायी और 11 जमानती वारंट तामील किए गए। आजाद चौक थाना क्षेत्र में 28 चेकिंग के दौरान 20 कार्रवाई हुई। पुरानी बस्ती में 24 चेकिंग में 19 कार्रवाई, टिकरापारा में 30 चेकिंग में 17 कार्रवाई की गई। सरस्वती नगर में 7, मुजगहन में 7, न्यू राजेंद्र नगर में 10 और कबीर नगर में 5 मामलों में कार्रवाई हुई। फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, अवैध शराब बेचने वालों, चाकू लेकर घूमने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों पर भी केस दर्ज किए गए। कई फरार आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में डर पैदा करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
