अबोहर के मलोट रोड स्थित आदेश नगर में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। जीआरपी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार के लगभग 20 वर्षीय पुत्र राघव शर्मा के रूप में हुई है। राघव मेहनत-मजदूरी करता था, लेकिन इन दिनों काम न मिलने के कारण बेरोजगार था। वह आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहता था। बताया जाता है कि अपनी बड़ी अविवाहित बहन की चिंता भी उसे सता रही थी। कल रात राघव अबोहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। स्टेशन मास्टर ने GRP को दी घटना की सूचना रात करीब 1 बजे रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन के आते ही वह प्लेटफॉर्म से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। एएसआई बलदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला और मोनू ग्रोवर की मदद से शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचित किया गया। आज सुबह पुलिस ने मृतक के पिता प्रमोद के बयानों पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।
Source link
