मुख्य बातें

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प सुरक्षित निकले: फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया, हमलावर मार गिराया

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प सुरक्षित निकले:  फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया, हमलावर मार गिराया


वाशिंगटन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। फायरिंग के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि हमलावार को तुरंत मार गिराया गया।

सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया, जबकि ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया गया।

फायरिंग की घटना डिनर हॉल के ऊपर स्थित लॉबी एरिया में हुई बताई जा रही है, जहां से तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कई कैबिनेट सदस्य और वरिष्ठ सांसदों को तेजी से बाहर निकाला गया, हालांकि ज्यादातर मेहमान अभी भी हॉल के अंदर मौजूद थे।

घटना के बाद कई लोग बाहर निकलते नजर आए, लेकिन स्टेज से यह घोषणा की गई कि “कार्यक्रम जल्द ही फिर शुरू होगा।” हालांकि यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रम्प वापस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।

यह ट्रम्प का राष्ट्रपति बनने के बाद इस डिनर में पहला मौका था। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही पहुंचे थे और फर्स्ट लेडी के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान मंच पर मौजूद मेंटलिस्ट उनके साथ इंटरैक्शन कर रहे थे।

(खबर लगातार अपडेट हो रही है…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *