हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक की संदूक में बंद अर्धनग्न डेडबॉडी मिली। ये बेरहमी से मर्डर का मामला है। गले को धारदार हथियार से काटा गया, जबकि चेहरा और शरीर के अन्य अंग जलाए गए। शव फूल चुका था। शरीर से शर्ट गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदूक से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक गुरुग्राम में कभी-कभार डिलीवरी बॉय का काम करता था। पत्नी के साथ रहता था। इसी बीच पत्नी के किसी के साथ अवैध रिलेशन बन गए। जिसकी भनक पति को लग गई थी। पुलिल ने दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है। दोनों आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। मर्डर 25 अप्रैल को किया गया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस टीम ने शिकायत के आधार पर जांच करते हुए बंजारा मार्केट गुरुग्राम के पास रहने वाले मोहम्मद मिराज और सोनू कुमार को हिरासत में लिया है। मिराज बिहार के सहरसा का रहने वाला है जबकि सोनू बिहार के मुजफ्फरपुर का है। दोनों से पूछताछ जारी है। पत्नी के भी शामिल होने का शक पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मर्डर में अमन की पत्नी सुनीता के शामिल होने का भी शक है। संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जो स्पष्ट होगा, उसके बाद अगली कार्रवाई होगी। सुनीता हाउस मेड का काम करती थी। मर्डर के दिन भी सुबह वो काम पर निकल गई थी। आरोपी सोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में पहले केस दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है।
Source link
