मुख्य बातें

लुधिाना में 40 दिन की बच्ची को बंधक बनाया: नवजात को उठाकर खुद को कमरे में किया बंद, 4 घंटे बाद रेस्क्यू – Ludhiana News




लुधियाना के जोधेवाल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने 40 दिन की मासूम बच्ची को उठाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और जान से मारने की धमकियां देने लगा। परिवार ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैसों के लिए करता था परेशान
जानकारी के अनुसार, हरनाल कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गुरअनमोल सिंह अक्सर उससे पैसे मांगता रहता था और न देने पर मारने की धमकियां देता था। इस संबंध में पहले भी थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दी जा चुकी थी। मां की गैरमौजूदगी में घर में घुसा
घटना 26 अप्रैल 2026 की है। आरोपी गुरअनमोल सिंह, निवासी गांव काकोवाल, मां की गैरमौजूदगी में घर में घुस गया और अपनी बहन हरनाल कौर की 40 दिन की बेटी इलाहीनूर को उसने जबरन उठा लिया। कमरे में बंद होकर देता रहा धमकियां
इसके बाद आरोपी बच्ची को लेकर घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में चला गया और अंदर से खुद को बंद कर लिया। इस दौरान वह बच्ची और खुद को जान से मारने की धमकियां देता रहा, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। 4 घंटे बाद पुलिस ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही थाना जोधेवाल पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया। परिवार ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी गुरअनमोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 333, 140(3) और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *