मुख्य बातें

पत्नी को फोन करके कहा- मुझे मार देगा, बचा लो: समस्तीपुर में युवक की हत्या; पड़ोसी को जमीन के लिए 10.50 लाख दिया था, बुलाकर मार डाला – Samastipur News




समस्तीपुर में अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी। गर्दन पर धारदार चाकू से हमला किया है। शव को शांति नदी में फेंक दिया। मृतक की पहचान चकमहेसी के कुसियारी हरपूर्वा निवासी रंजीत कुमार(38) के तौर पर हुई है। पहले दिल्ली पूसा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ब्रांच रिसर्च सेंटर में काम करता था। एक साल पहले पिता की मौत के बाद नौकरी छोड़कर गांव वापस लौट आया था। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी पड़ोसी अभी फरार है। तलाश की जा रही है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बघमारा गांव के पास की है। पत्नी को फोन करके कहा, ‘बचा लो’ चाचा राजेंद्र कुमार महतो ने बताया कि गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। पड़ोसी अतिश महतो को पांच कट्ठा जमीन लिखने के लिए 10.50 लाख रुपए एडवांस दे रखा था। सवा दो लाख रुपए कट्ठा जमीन की बात थी। पैसे लेने के बाद भी वह रजिस्ट्री को तैयार नहीं था। सोमवार शाम करीब साढे छह बजे अतिश ने मेरे भतीजे को घर से बुलाकर ले गया था। उसने कहा कि चलो जमीन का कागजात दिखाते हैं। रात करीब दस बजे के आसपास रंजीत ने अपनी पत्नी को फोन किया। वो काफी परेशान था, कहा कि अतिश और उसका साथी ने उसे पेड़ में बाध दिया है। मुझे मार देगा, बचा लो। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। होटल पर ले जाकर खिलाया पिलाया राजेंद्र कुमार महतो ने आगे कहा कि फोन बंद होने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तो पता चला कि अतिश अपने होटल पर ले जाकर उसे खिलाया पिलाया। इस दौरान उसके मित्र नीतीश और राहुल को पकड़ा गया। उसने बताया कि रंजीत की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। बघमारा के पास नदी में शव को फेंक दिया है। जिसके बाद रात के करीब डेढ़ बजे पुल के पास से शव को बरामद किया। 10 सकंड हुई थी पत्नी से बातचीत, फिर फोन हो गया बंद मृतक के मौसा दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में इसे पेड़ से बांध दिया गया था। किसी तरह से पत्नी को फोन कर दिया। महज 10 सकंड की बात हुई। जिसमें उसने कहा कि उसे पेड़ में बांध दिया गया, कभी भी हत्या हो सकती है, बचा लो। फिर फोन बंद हो गया। आशंका है कि आरोपी फोन छीन लिया होगा। रंजीत की मोबाइल अब तक बरामद नहीं मिला है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने कहा कि जमीन खरीद-बिक्री को लेकर पैसा लेनदेन का विवाद था। जिस कारण हत्या की बात परिवार के लोग बता रहे हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। मुख्य आरोपी पड़ोसी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *