![]()
देश की मेडिकल की सबसे बडी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का आयोजन तीन मई को होगा। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार परीक्षा में रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11 बजे से है। ऐसे में स्टूडेंटस को 11 बजे से सेंटर्स पर पहुंचना जरूरी है। वहीं गेट क्लोजिंग टाइम दोपहर 1. 30 बजे तक रहेगा। इसके बाद किसी भी स्टूडेंटस को परीक्षा सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। इस दौरान भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को लाइन में लगकर सुरक्षा जांच की औपचारिकता पूर्ण करनी होगी जो कि स्टूडेंटस के लिए अग्नि परीक्षा की तरह ही है। वहीं धार्मिक प्रतीकों,चिन्हों को धारण करने वाले स्टूडेंटस को जांच के लिए समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को वॉशरूम-सुविधा के लिए दिया जाने वाला बायो-ब्रेक परीक्षा के शुरू के एक घंटे और लास्ट के आधे घंटे में नहीं दिया जाएगा। वहीं इस बार परीक्षा केंद्रों के चयन में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रतिष्ठित गवर्नमेंट संस्थानों को प्राथमिकता दी है। ऐसा 17 दिसंबर 2024 को इसरो के पूर्व अध्यक्ष के.राधाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित की गई हाई लेवल कमेटी आफ एक्सपर्ट्स की सिफारिशों की पालना के तहत किया गया है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा की प्रतिष्ठा बनाए रखने और सुरक्षित तरीके से एग्जाम करवाने के लिए एचएलसीई की सिफारिशों के अनुरूप 1000 प्रतिष्ठित सरकारी शिक्षण संस्थानों का चयन कर उन्हें सिक्योर्ड स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर्स बनाना था। ताकि पेपर-लीक जैसी घटनाएं न हो। देव शर्मा ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा के आयोजन में एनटीए ने ज्यादातर परीक्षा केन्द्र इन्हीं सरकारी स्कूलों को बनाया है। स्टाफ सदस्यों की विश्वसनीयता तथा गोपनीयता भंग नहीं होने के चलते पीएमश्री स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों तथा अन्य सरकारी स्कूलों को सिक्योरड स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर्स माना गया है तथा इन्हें परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। बारां निवासी विद्यार्थी ध्रुव सिंह इनानिया ने बताया कि उसे नीट-यूजी में परीक्षा के लिए पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंता आवंटित किया गया है। जबकि पहले 2025 में उसे कोटा में निजी स्कूला और उससे पहले 2024 बारां में निजी स्कूल आवंटित हुआ था।
Source link
