मुख्य बातें

भाजपा के मशाल जुलूस में महिलाओं पर भड़के मदन राठौड़: नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए, सावधानी बरतने की देते रहे हिदायत – Jaipur News

भाजपा के मशाल जुलूस में महिलाओं पर भड़के मदन राठौड़:  नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए, सावधानी बरतने की देते रहे हिदायत – Jaipur News

जयपुर में भाजपा के मशाल जुलूस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। कार्यक्रम में सावधानी नहीं बरतने पर राठौड़ महिलाओं को डांटने लगे। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के पास नहीं होने पर विपक्ष के खिलाफ मंगलवार शाम को अमर जवान ज्योति पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मदन राठौड़ का यह रूप देखकर एकबारगी तो महिला कार्यकर्ता भी सहम गईं। बाद में प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ नाराज होकर वहां से निकल गए। इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पहुंचना था, लेकिन सीएम कार्यक्रम में नहीं आए। वहीं मदन राठौड़ पहुंचे तो नाराज होकर निकल गए। महामंत्री बोले- भाई साहब कैमरे चालू हैं, राठौड़ बोले- तो क्या हो गया दरअसल, मदन राठौड़ जब अमर जवान ज्योति पर पहुंचे तो बीजेपी की महिला नेता और कार्यकर्ता हाथ में मशाल लेकर खड़ी थीं। उनके बीच उचित दूरी की पालना नहीं की गई थी। यह देखकर प्रदेशाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक-दूसरे से 10 फीट की दूरी बनाकर रखें। सबसे आगे की पंक्ति में खड़ी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने दूरी बनाने की कोशिश की। इस दौरान पीछे खड़ी महिला नेता निमिषा गौड़ कुछ समझ पातीं। इससे पहले ही राठौड़ भड़क गए। उन्होंने कहा- “समझती नही हैं, मानती नहीं है, दूर रह”। इसके बाद राठौड़ पीछे की तरफ गए और महिलाओं को दूरी बनाकर रखने की हिदायत दी, लेकिन महिलाएं नहीं समझी तो राठौड़ नाराज हो गए। पास में खड़े महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने राठौड़ को कहा कि “भाई साहब कैमरे चालू हैं। इस पर राठौड़ ने कहा- तो क्या हो गया। इसके बाद राठौड़ ने कैमरे के सामने आकर कहा कि आग लग गई तो क्या करोगे, 10 फीट की दूरी बनाने लो। गुस्से में रवाना हुए तो भाजपा शहर अध्यक्ष पीछे भागे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के समझाने के बाद भी महिलाएं पूरी तरह से एक-दूसरे से दूरी नहीं बना पाई। इस बीच राठौड़ उपाध्यक्ष सरिता गेना, कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं ज्योति खंडेलवाल सहित अन्य महिलाओं को समझाते रहे। बाद में गुस्सा होकर गाड़ी में बैठने के लिए सड़क पर आ गए। उनके पीछे-पीछे बीजेपी शहर अध्यक्ष अमित गोयल पहुंचे। उन्होंने राठौड़ को कहा- मुझे 5 मिनट दीजिए। मैं व्यवस्थित करवाता हूं। इस पर राठौड़ ने कहा- मैं कब से कह रहा हूं कि 10 फीट दूर रहो, लेकिन समुचित दूरी नहीं बना सकती हैं। इसके बाद राठौड़ नाराज होकर गाड़ी में बैठकर चले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *