मुख्य बातें

अडाणी पावर का चौथी तिमाही में मुनाफा 64% बढ़ा: यह ₹4,271 करोड़ रहा, इनकम भी 10% बढ़ी; नतीजों के बाद शेयर 2.5% गिरा

अडाणी पावर का चौथी तिमाही में मुनाफा 64% बढ़ा:  यह ₹4,271 करोड़ रहा, इनकम भी 10% बढ़ी; नतीजों के बाद शेयर 2.5% गिरा

अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% बढ़कर ₹4,271 करोड़ पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹2,599 करोड़ का मुनाफा हुआ था। हालांकि, मुनाफे में इस बड़ी बढ़त के बावजूद बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 2.48% गिरकर ₹217.80 पर बंद हुआ। इनकम ₹15,989 करोड़ पहुंची, टैक्स में भारी कमी से मुनाफा बढ़ा कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹15,989 करोड़ हो गई है। अगर इसमें से पिछले पीरियड्स के एडजस्टमेंट हटा दें, तो यह 3.7% की बढ़त के साथ ₹15,059 करोड़ रही। मुनाफे में आए इस तेज उछाल की मुख्य वजह टैक्स खर्च में आई भारी कमी है। इस तिमाही में कंपनी का टैक्स भुगतान पिछले साल के मुकाबले 83% कम रहा है। कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और EBITDA में सुधार मार्केट में डिमांड के उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा है। कंपनी का रिपोर्टेड EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 27% बढ़कर ₹6,498 करोड़ रहा। वहीं कंटीन्यूइंग EBITDA में भी 9.3% की ग्रोथ देखी गई है, जो ₹5,573 करोड़ रही। यह दर्शाता है कि कंपनी की अंडरलाइंग अर्निंग में स्थिरता बनी हुई है। डिमांड में उतार-चढ़ाव और मर्चेंट मार्केट का दबाव 95% कैपेसिटी लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट से सुरक्षित अडाणी पावर ने अपनी कमाई को स्थिर रखने के लिए लॉन्ग टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर फोकस बढ़ाया है। इस तिमाही में कंपनी ने महाराष्ट्र के साथ 1,600 MW और तमिलनाडु के साथ 558 MW के नए PPA साइन किए हैं। इसके साथ ही कंपनी की कुल ऑपरेटिंग कैपेसिटी का करीब 95% हिस्सा लॉन्ग और मीडियम टर्म एग्रीमेंट के तहत सुरक्षित हो गया है। कुल पावर सेल्स वॉल्यूम भी पिछले साल के 26.4 बिलियन यूनिट से बढ़कर 27.2 बिलियन यूनिट रहा। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन अडाणी पावर का शेयर बीते एक साल में 98% चढ़ा नतीजों के बाद अडाणी पावर का शेयर आज 2.48% की गिरावट के साथ 217.80 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 45%, छह महीने में 35% और बीते एक साल में 98% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 84.51 हजार करोड़ रुपए है। 1996 में हुई थी अडाणी पावर की शुरुआत अडाणी पावर लिमिटेड (APL) की शुरुआत 22 अगस्त 1996 में हुई थी। यह देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर थर्मल पावर प्रोड्यूसर है। कंपनी के पास 15,250 मेगावॉट पावर जनरेशन की क्षमता है। इसके थर्मल प्लांट्स गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में हैं। वहीं गुजरात में 40 मेगावॉट कैपेसिटी का सोलर प्लांट है। क्योटो प्रोटोकॉल के क्लीन डेवलपमेंट मीशन (CDM) के तहत रजिस्टर्ड कोयला-बेस्ड सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स बनाने वाली कंपनी है। ये खबर भी पढ़ें… बजाज फाइनेंस का मुनाफा 22% बढ़कर ₹5,465 करोड़: निवेशकों को हर शेयर पर ₹6 डिविडेंड देगी कंपनी; राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा देंगे बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) में ₹5,465 करोड़ का शुद्ध मुनाफा यानी नेट प्रॉफिट कमाया है। पिछले साल की इसी तिमाही के ₹4,480 करोड़ के मुकाबले इसमें 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने नतीजों के साथ ही यह भी जानकारी दी है कि राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा दे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में इस उछाल की बड़ी वजह बैड लोन (फंसे हुए कर्ज) के लिए किए जाने वाले प्रोविजन में कमी आना है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *